रास्ते के विवाद में मारपीट, सात लोग घायल
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के छगडिहवा गांव के टोला बेलभारिया में सोमवार शाम रास्ते के विवाद में दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। प्रथम पक्ष के घायल होने वालों को सीएचसी सिरसिया ले जाया गया।
क्षेत्र के छगड़िहवा गांव के टोला बेलभरिया निवासी सुरेंद्र मौर्या और राम कुमार मौर्या पट्टीदार हैं। इनके बीच काफी दिनों से रास्ते का विवाद है। सोमवार शाम को विवाद और गहरा गया और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ के कुल सात लोग घायल हो गए।
घायलों में एक पक्ष से सुरेंद्र मौर्या (49), सुमन मौर्य (45), विक्रमजीत मौर्य (16), कमलेश मौर्य (15) तथा दूसरे पक्ष से मधु मौर्य (26), सावित्री (22), अरुण मौर्य (18) शामिल हैं। मौके पर पहुंचे लोगों ने एक पक्ष के घायलों को एंबुलेंस से सिरसिया भेजा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।