संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गायघाट में सोमवार को सुबह बकरी के छत पर चले जाने और गेहूं खा लेने को लेकर विवाद हो गया। इसमें लाठी-डंडे की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज करके मामले में जांच की जा रही है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गायघाट निवासी झिनकू ने (55) रविवार की शाम को अपनी छत पर गेहूं सुखाने के लिए डाला था। इसी गांव की मुकदमी पत्नी बीरबल की बकरी छत पर आकर गेहूं खाने लगी। झिनकू ने बकरी को खदेड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगी। दूसरे पक्ष के लोग झगड़े पर उतारू हो गए। इसे देखकर गांव के लोगों ने उन्हें शांत कराया।
आरोप है कि सोमवार की सुबह मुकदमी पत्नी बीरबल, रीमा पुत्री बीरबल, इंदू पुत्री बीरबल लाठी-डंडा लेकर झिनकू के घर पहुंचे और गाली गलौज देते हुए मारने-पीटने लगे। इस दौरान झिनकू को गहरी चोट लग गई और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर मिश्रौलिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ा