इटवा। इटवा थाने के ग्राम राजपुर में रास्ते के विवाद को लेकर आठ वर्षीय बालिका का बाल काटने व उसके घर की महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया गया है।
इटवा थाने की पुलिस चौकी क्षेत्र शाहपुर में दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद था। बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष की महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया गया व आठ वर्षीय बालिका वैष्णो पुत्री बगेदू के सिर का बाल काटकर लेकर चले गए। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर नहीं मिली है,मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद