सेक्रेटरी और प्रधान परिजनों में मारपीट
उसका क्षेत्र के ऊंटियां गांव का है मामला
उसका बाजार(सिद्धार्थनगर)। उसका थाना क्षेत्र के उसका ब्लॉक परिसर में बुधवार को ग्राम पंचायत ऊंटियां के ग्राम विकास अधिकारी के साथ कहासुनी के बाद ग्राम प्रधान के परिजनों ने मारपीट की है। इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश यादव ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश यादव के मुताबिक ऊंटियां ग्राम पंचायत से पिछले सप्ताह उनका स्थानांतरण हो गया है। वहां तैनात हुई अलका वर्मा को चार्ज देने के लिए चार्जलिस्ट ऊंटियां के रोजगार सेवक श्यामू गुप्ता की सहायता से तैयार कर रहे थे। इसी बीच ग्राम प्रधान ओंकार गुप्ता के घर उनके परिवार के सुरेश, सुमित और रमेश गुप्ता वहां पहुंच कर किसी फाइल के बारे में पूछने लगे। श्यामू ने कहा कि चार्ज लिस्ट तैयार कराने के बाद वह फाइल ढूंढकर दे देंगे। यह सुनते ही प्रधान पक्ष के लोग भड़क गए और श्यामू से अभद्र व्यवहार करने लगे। जब अखिलेश यादव मैने उन्हें अभद्र व्यवहार करने से मना किया तो हमें मारने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर हमें वहां से हटा दिया। सूचना मिलते ही ब्लॉक के अधिकांश कर्मी थाने पर इकट्ठा होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पीड़ित ग्राम विकास अधिकारी ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ उसका अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।