फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर रूट से भी संचालित होगी त्योहार स्पेशल ट्रेन

Thu, 11 Sep 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन का जल्द संचालन होगा। इसके लिए अन्य रूटों का चार्ट जारी हो गया है, जबकि सिद्धार्थनगर रूट पर भी जल्द लिस्ट जारी हाे जाएगी। इससे लोगों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के हजारों लोग रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली, मुंबई और गुजरात में नौकरी करने जाते हैं। परदेसी त्योहार के सीजन में अपने घर आते हैं। लेकिन ट्रेन में सीट पहले से ही बुक होने से यात्रियों को जगह नहीं मिल पाती है। यात्रियों की सहूलियत को लेकर जिले से होकर दशहरा, दीपावली व छठ में स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
इसके लिए जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि सभी रूटों पर त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल भी जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें