सिद्धार्थनगर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को ग्राम पोस्ट देवरा बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) राजकुमार भारती ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी।
राजकुमार भारती ने छात्राओं को बालिकाओं के अधिकारों, उनके संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों और किसी भी तरह की परेशानी होने पर उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं से किसी घटना या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने और इसकी जानकारी अभिभावकों, विद्यालय की वार्डन, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।
कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। उपस्थित लोगों ने छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।