फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: खंभे पर चढ़े प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 13 Sep 2022 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

गंभीर रूप से घायल जुल्फेकार को परिवार वाले निजी अस्पताल बड़हरा व इटवा ले गए। अस्पताल बंद मिलने पर उसे सीएचसी इटवा ले गए। वहां से जुल्फेकार को बेवा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बेवा अस्पताल पहुंचने से पहले ही जुल्फेकार की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव में हुई घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव में सोमवार की सुबह करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। आरोप है कि जांच टीम की भनक लगने पर अवैध बिजली कनेक्शन कटवाने की कोशिश में हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव निवासी जुल्फेकार (52) प्राइवेट तौर पर लाइनमैन का काम करता था। सोमवार की सुबह वह खंभे पर चढ़कर गांव के एक व्यक्ति के अवैध कनेक्शन को हटा रहे थे। इस दौरान बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और वह करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिर गए।

गंभीर रूप से घायल जुल्फेकार को परिवार वाले निजी अस्पताल बड़हरा व इटवा ले गए। अस्पताल बंद मिलने पर उसे सीएचसी इटवा ले गए। वहां से जुल्फेकार को बेवा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बेवा अस्पताल पहुंचने से पहले ही जुल्फेकार की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जुल्फेकार की पत्नी नूरजहां ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं। गांव का एक व्यक्ति अपने घर पर काम कराने के लिए बुला कर ले गया और बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया। इसी बीच जुल्फेकार करंट की चपेट में आ गए। जुल्फेकार के तीन बेटे इशहाक (14), इलाकत (16), इम्तियाज (09) और दो बेटियां साजिदा (20) व साहिदा (16) हैं। बड़ी बेटी की शादी भी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें