डुमरियागंज राप्ती घाट से रोडवेज बांध की मरम्मत में जुटे ग्रामीण। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बांध में रिसाव से कस्बे के लोगों में दहशत
डुमरियागंज। पिछले एक सप्ताह से बाढ़ का कहर झेल रहे ग्रामीणों के बाद अब डुमरियागंज कस्बे पर भी खतरा मंडराने लगा है। राप्ती नदी पर बने बांध में रिसाव से दहशत का माहौल है। प्रशासन के साथ स्थानीय लोग बंधे को बचाने में दिन-रात जुटे हुए हैं।
कस्बे से सटे राप्ती नदी के बांध में रिसाव तेज होने से रोडवेज परिसर और बड़ाहरा गांव जलमग्न होने के साथ डुमरियागंज थाना परिसर के पास मौजूद दो दर्जन घरों में पानी घुस गया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण हबीबुल्लानगर वार्ड के खीरा मंडी व रोडवेज के निकट रिसाव होने से लोगों को बांध टूटने का डर सताने लगा है। शुक्रवार को प्रशासन की टीम के साथ स्थानीय राकेश शास्त्री, भोला सोनी, भाने, सोनू, मनीष, गंगा सागर, श्याम यादव, अंकित आदि ने रिसाव वाले स्थान पर बालू, सीमेंट, पत्थर आदि की बोरी लगाने में जुटे हुए हैं।
बांसी के नरकटहा सोनखर बांध पर रिसाव देख बच्चे भी बचाव कार्य मे जुट गये। संवाद- फोटो : SIDDHARTHNAGAR