फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिता ने नहीं दी तहरीर, बेटी के तलाक का भी पता नहीं

Wed, 23 Oct 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर कोतवाली क्षेत्र में इंद्रानगर मोहल्ले में संदिग्ध स्थिति में ईओ संदीप की पत्नी अंशी की मौत के मामले में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। अंशी के पिता ने भी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। यहां तक कि उन्हें यह भी नहीं पता है कि दोनों का तलाक हो चुका है।
विज्ञापन

शव के पोस्टमार्टम और अंत्येष्टि के दौरान पुलिस ने सुराग लगाया है, लेकिन परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है, जबकि सुसाइड नोट पर हस्ताक्षर नहीं हैं।
दिल्ली में रहकर दो साल तक माॅडलिंग करके आई अंशी के बारे में मिल रही जानकारी से पुलिस भी परत दर परत जांच कर रही है। ईओ संदीप कुमार ने पुलिस को जो जानकारी दी, उसके अनुसार अंशी उसकी तलाकशुदा पत्नी थी। वह दो माह पहले ही उसके पास आई थी। इस मामले में ईओ कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं, जबकि पुलिस ने अंशी की मौत की खबर उसके पिता को दी तो मंगलवार को पिता भवानी फेर, मां शशि सोनी और भाई अंशुल आ गए, लेकिन उन्होंने न तो पुलिस को तहरीर दी, और न ही मीडिया से बात की। सीओ अरुणकांत सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें