फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, चाकूबाजी में पिता-पुत्र घायल

Fri, 27 Mar 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बरोहिया खालसा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से शमशाद (48) और उसके पुत्र तबरेज (23) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से इमरान (28) और शादाब (22) को गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

सभी का मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां शमशाद की हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि, तबरेज, इमरान और शादाब का मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बरोहिया खालसा गांव निवासी शमशाद (48) का गांव के ही एक परिवार से पुरानी रंजिश में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि शमशाद और उसका पुत्र तबरेज चाकू लेकर आए और हमला कर दिया। सूचना पर दूसरे पक्ष के कई लोग पहुंच गए और चाकू छीनकर पिता-पुत्र पर हमलावर हो गए, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद सभी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

दोनों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए शमशाद को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि, तबरेज का इलाज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। परिवार के लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है।
इस संबंध में शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मारपीट में चाकू चलने का मामला संज्ञान में आया है। घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें