फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाबालिग से दुष्कर्म और बाल विवाह के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कोतवाली लोटन पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, यौन शोषण और बाल विवाह के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार मुंबई के थाना अंबोली में दुष्कर्म, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज हुआ था, जिसे बाद में सिद्धार्थनगर के थाना लोटन स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि धीरज यादव (41 वर्ष) ने अपने पुत्र संजय यादव (22 वर्ष) का विवाह एक नाबालिग बालिका से कराया था। आरोप है कि विवाह के बाद बालिका के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे मुंबई ले गया, जहां वह गर्भवती हो गई। इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा बालिका के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया।
घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जिला अस्पताल के पास से धीरज यादव को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसके पुत्र संजय यादव को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें