फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिन बारिश बढ़ रही राप्ती, कटान से नदी में विलीन हो रहे खेत व बाग

Mon, 28 Aug 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
age No : 6भनवापुर क्षेत्र के वीरपुर एहतमाली में राप्ती नदी के कटान को दिखाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दो दिन से बारिश थमने के बाद भी राप्ती नदी के जलस्तर में उफान जारी है। वह चेतावनी स्तर के करीब पहुंच चुका है। इससे भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के वीरपुर एहतमाली गांव के पश्चिम दक्षिण से बहने वाली राप्ती की कटान से खेत और बाग नदी में विलीन हो रहे है। वहीं अन्य नदियां घट रही है।
राप्ती नदी का जलस्तर सोमवार को बढ़ रहा था, वह चेतावनी स्तर 83.900 मीटर से मात्र कुछ सेंटीमीटर दूर 83.820 मीटर पर बह रही है। जो अभी खतरे के निशान 84.900 मीटर से नीचे है, लेकिन नदी किनारे कटान तेज हो गई है। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के वीरपुर एहतमाली गांव के किसान जमालुद्दीन का राप्ती नदी के पास स्थित खेत में लगे शीशम के छह पेड़ कटान से नदी में विलीन हो गए है। गांव के जगनरायण, परशुराम, राजेंद्र, महेंद्र कुमार, बृजेश, इलियास, विकास ने बताया कि राप्ती का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी के किनारे स्थित खेत के करीब राप्ती का कटान जारी है। अब तक गांव के किसानों का करीब 20 बीघा खेत कटकर नदी में विलीन हो गए है। गर्मी के समय कटान रोकने के लिए बनाए जा रहे ठोकर का थोड़ा बहुत काम कराकर ठेकेदार यहां से सामग्री लेकर चला गया। इसी तरह अन्य स्थानों पर कटान में तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियां का जलस्तर (मीटर में)

नदी खतरे का स्तर रविवार सोमवार



राप्ती 84.900 83.750 83.820



बूढ़ी राप्ती 85.650 84.120 83.850



कूड़ा 83.520 81.110 81.040



घोघी 87.000 84.80 84.65



बानगंगा 93.420 90.30 93.30

-
गर्मी और उमस से परेशान रहे लोग
सिद्धार्थनगर। दो दिन से बंद बारिश के बाद सोमवार सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। दोपहर में गर्मी के कारण शहर की सड़क पर आवागमन कम रहा और दुकानों पर भी भीड़ कम दिखी। तेज धूप के कारण लोग घर से निकलने से कतराते रहे, वहीं राहगीर धूप से बचने के लिए सड़क किनारे पेड़ की छाए की तलाश करते दिखे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अभी कुछ दिन और बारिश नहीं होने से तापमान में वृद्धि होगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें