सिद्धार्थनगर। सपा नेता रामकुमार उर्फ चिंकू यादव की अगुवाई में सोमवार को बांसी विधानसभा क्षेत्र में माधव पार्क तिराहा से सोमवार को तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा रैली माधव पार्क से निकली ,जो रानीगंज चौराहे से होते हुए देबियापुर चौराहे से होते हुए नरकटहा कस्बा होते हुए माघ मेला रोड से मंगल बाजार होते हुए वापस माधव पार्क तिराहे पर पहुंची। तिरंगा रैली में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगन भेदी नारे लगा रहे थे। रैली में अबरार हुसैन, अंबिकेश श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, सैयद जीशान, एहसान खान, आतिफ सिद्दीकी, शादाब अंसारी, रहमान खान आदि मौजूद रहे। संवाद