फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रतिशत ब्याज पर किसानों को मिलेगा ऋण : विक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सदस्यता अभियान के इटवा व खुनियांव सहकारी समितियों पर बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। समितियां सिर्फ खाद और बीज तक ही सीमित नहीं रहेंगी। प्रदेश सरकार इसे बहुउद्देशीय बना रही है। सरकार की ओर से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए उन्हें सहकारी समिति का सदस्य बनाया जा रहा है। सदस्य बनने के बाद उन्हें उर्वरक, उन्नतशील बीज, कृषि मशीनरी, कीटनाशक, सदस्यों को तीन प्रतिशत ब्याज की दर पर फसली ऋण सहित अन्य कई लाभ दिए जाएंगे।
सहकारिता विभाग की ओर से सहकार से शुक्रवार को आयोजित समृद्धि योजना के अंतर्गत बी-पैक्स सदस्यता महाभियान के तहत साधन सहकारी समिति खुनियांव में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने सहकारी समिति भिलौरी, कटेशरनाथ, राजपुर, लटेरा में भी किसानों के साथ बैठक कर सदस्यता लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी बैंक सबसे कब ब्याज दरों पर किसानों को लोन देगा। मत्स्य पालन एवं पशुपालन के लिए जिला सहकारी बैंक सिर्फ तीन प्रतिशत ब्याज पर लोन देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सहकार से समृद्धि के सपने को साकार करने के लिए यूपी सरकार किसानों को सीधे साधन सहकारी समितियों से जोड़ने का काम कर रही है। बताया कि समितियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अब तक जिले में ऑनलाइन प्रगति के तहत 12614 सदस्य बनाए जा चुके हैं। इससे पहले बर्डपुर क्षेत्र की सहकारी समितियों पर बैठक के दौरान एआर को-ऑपरेटिव वकील वर्मा, एडीओ को-ऑपरेटिव अंबरीष यादव, यूनुस अंसारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें