शाहपुर। नवीन मंडी के प्रवेश द्वार पर कुछ व्यापारी ने प्रवेश द्वार पर ही अपनी सब्जियों की दुकान लगा दे रहे हैं। इससे आए दिन जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। व्यापारियों की शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले की सबसे बड़ी मंडी सहियापुर में इन दिनों अव्यवस्थाओं के चलते आम लोगों को पैदल चलना दूभर हो गया है। आए दिन जाम के साथ किसान और व्यापारी भी परेशान हो रहे हैं। जाम के चलते व्यापारियों के दुकान पर समय से फल और सब्जियां नहीं पहुंच पाती हैं। वहीं, मुख्य गेट के अंदर कुछ व्यापारी अपनी दुकान लगा लेते हैं, जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है। इनमें से अधिकतर व्यापारियों को मंडी प्रशासन दुकान आवंटित की हैं, फिर भी अपनी दुकान छोड़कर मुख्य गेट पर दुकानें लगा देते हैं।
इस संबंध में एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा मंडी सचिव से बात करके जाम की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।