फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झमाझम बारिश से किसान खुश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। सुबह से उमड़ - घुमड़ रहे बादल सोमवार दोपहर बाद झमकर बरसे। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में राहत मिली। दोपहर तक गर्मी और उमस के बाद हुई बारिश और सुहाने मौसम का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के बाद बिस्कोहर एवं इसके आसपास क्षेत्रों में शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि अभी धान की रोपाई के लिए खेतों में पर्याप्त पानी नहीं हुआ। हालांकि, बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है। इससे धान की पौध लगाने के लिए नलकूप से खेत भरने के लिए अधिक पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिस्कोहर नगर के किसान राम शंकर पासवान, पंडित यादव, सदानंद, पहलू प्रजापति, फूलपुर गांव के किसान बहेतू , राम चंदर, राम अलख, विद्या प्रकाश मौर्या, पवन गुप्ता आदि ने बताया कि बारिश से काफी लाभ मिला है। जहां खेतों में भरपूर नमी हो गई है, वहीं सूख रही धान की पौध को भी अब सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। उमस भरी गर्मी से राहत मिलने से खेतों में अधिक समय तक काम करना भी आसान होगा। इसी तरह बारिश हुई तो धान की रोपाई का काम तेज हो जाएगा और उत्पादन भी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें