फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हल्की बूंदाबांदी से किसान हुए निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। बदलते मौसम में सोमवार की सुबह से छाए बादलों को देखकर खुश हो रहे किसान देर शाम मात्र हल्की बूंदाबांदी होने के चलते निराश हो गए। किसानों ने कहा कि बारिश नहीं हुई तो फसल सूख जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र में काफी दिनों से बारिश न होने के चलते किसानों में मायूसी थी। कुछ किसान फसलों को बचाने के लिए सिंचाई का सहारा ले रहे थे। लेकिन डीजल की महंगाईं के कारण अधिकांश किसान भगवान भरोसे बैठे थे। लंबे अंतराल के बाद भी बारिश न होने से निराश हैं। सोमवार की सुबह से छाए बादलों के बाद भी हल्की बूंदाबांदी से किसानों की निराशा फिर बढ़ गई। राजेंद्र चौधरी, पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि इस तरह की बारिश से पहले से सिंचाई किए फसलों का ही फायदा है। जिन खेतों में रोपाई के बाद सिंचाई नहीं की गई है और खेत सूखे हैं। उनमें इस बूंदाबांदी से कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें