फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस पर याद किए गए पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह

विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में अंजू गुप्ता को सम् - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
किसान दिवस पर याद किए गए पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र, सोहना में आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया
भनवापुर(सिद्धार्थनगर)। राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को याद किया और किसानों की समृद्धि के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक क्षेत्र के देवरिया गांव की रहने वाली अंजू गुप्ता को सम्मानित कर किया गया। अंजू ने गांव में समूह बनाकर महिलाओं को जोड़ा और उन्हें खेती में आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. डीपी सिंह ने किसानों की सफल कहानियां व कृषि की उन्नत तकनीक की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने कीटनाशकों के छिड़काव से पूर्व और बाद में की जाने वाली जैव सिंचाई, फसल निदान, जैविक खेती, इंटीग्रेटेड कृषि प्रणाली और सावधानियों के महत्व को साझा किया। प्रसार वैज्ञानिक डॉ. एसएन सिंह और डॉ. एसके मिश्र ने किसानों को पोषक तत्वों, बगीचों के महत्व, ग्रामीण स्तर पर खाद बनाने और आय सृजन के लिए वर्मी कंपोस्ट तैयार करने के बारे में जागरूक किया। नीलम सिंह ने किसानों को गृह वाटिका का महत्व पर जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के दीप नारायण सिंह सहित कार्यक्रम में 65 प्रगतिशील किसान और महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें