फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश की बेरुखी और महंगे डीजल से किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। तहसील क्षेत्र में मानसून की सुस्त रफ्तार और डीजल की कीमतों ने धान की रोपाई कर रहे किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पर्याप्त बारिश न होने से खेत तैयार करने और रोपाई के लिए किसानों को ट्रैक्टर और डीजल पंपसेट पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार 15 जून के बाद क्षेत्र में केवल एक दिन अच्छी बारिश हुई। इसके बाद पर्याप्त वर्षा न होने से खेतों में नमी की कमी बनी हुई है। ऐसे में जुताई और सिंचाई के लिए डीजल चालित ट्रैक्टर और पंपसेट का इस्तेमाल करना मजबूरी हो गया है। डीजल महंगा होने से ट्रैक्टर और सिंचाई का किराया भी बढ़ गया है।
खेती की लागत बढ़ने का एक और कारण रोपाई के किए मजदूरों की बढ़ी मजदूरी है। बिहार और पश्चिम बंगाल से आने वाले मजदूर इस वर्ष धान की रोपाई के लिए करीब 1,800 रुपये प्रति बीघा मजदूरी ले रहे हैं, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरिबंधनपुर निवासी किसान रवि चौधरी ने बताया कि डीजल महंगा होने से इस बार धान की खेती की लागत बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यदि धान का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ा तो किसानों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।
वहीं रसूलपुर निवासी किसान सुशील तिवारी ने कहा कि एक बार रोपाई के बाद यदि पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो दोबारा डीजल पंपसेट से सिंचाई करनी पड़ेगी। इससे खेती का खर्च और बढ़ जाएगा, जिसका सीधा असर किसानों की आमदनी पर पड़ेगा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि समय पर अच्छी बारिश होने से ही धान की खेती की लागत कम हो सकती है और उन्हें राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें