फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीजल के लिए पंपों के चक्कर लगा रहे किसान

Mon, 25 May 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। किसान डीजल के लिए एक से दूसरे पंपों के चक्कर लगाने रहे हैं, लेकिन फिर भी डीजल न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में सिंचाई के अभाव में तपती धूप से सब्जियों की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। सब्जियों की फसल लगाकर चार पैसा कमाने की सोच रहे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। खजुहा निवासी किसान सुदामा प्रसाद यादव ने कहा क्षेत्र के बगहवा, खजुहा, बेलबनल, रुदौलिया, शिव लटेरा, कटया आदि दर्जनों गांवों में सबसे अधिक हरी सब्जियों की खेती होती है, लेकिन पिछले कुछ दिन से समय से डीजल न मिलने से अधिकतर किसानों की सब्जियों की फसल में समय से पानी नहीं भर पाया है, जिससे यह सूखने के कगार पर पहुंच गई है। कटया निवासी किसान फला ने कहा खेती कम है। गांव के पास में ही मंडी है। हरी सब्जियों को बेचने में सुगम था। यही सोचकर भिंडी और बोड़ा की फसल लगाई थी, लेकिन डीजल के अभाव में सब सूख रही है। पिछले तीन दिन से क्षेत्र के पंपों पर डीजल के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन डीजल नहीं मिल रहा है। डुमरियागंज में तीन पंप ड्राई : शाहपुर। रविवार को डुमरियागंज नगर में स्थित तीन पेट्रोल पंप संचालित हैं। तीनों पंप ड्राई होने से सन्नाटा पसरा रहा। यही हाल इटवा मार्ग पर स्थित शाहपुर और चौखड़ा में भी रहा। चौखड़ा में स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी फूलचंद ने कहा हमारे पंप पर 13 मई को चार हजार लीटर डीजल और आठ हजार लीटर पेट्रोल आया था। वही धीरे-धीरे लोगों को वितरण किया जा रहा था। अब सब खत्म हो गया है। टैंकर डिपो गया है। उम्मीद है सोमवार शाम या मंगलवार तक पंप पर डीजल-पेट्रोल आ जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें