फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेत की रखवाली करने गए किसान पर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान मौत

Mon, 13 Feb 2023 10:36 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

सुनील कुमार चौधरी रविवार शाम को करीब साढ़े पांच अपने खेत से छुट्टा पशुओं हांकने गए थे। उनकी गेहूं की फसल को सांड खा रहा था, हांकने के दौरान उसने हमला बोल दिया। सुनील की चीख-पुकार सुनकर जबतक लोग पहुंचते, तब तक वह उन्हें मारकर घायल कर दिया था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में इटवा थाना क्षेत्र के पतीला गांव में रविवार शाम खेत की रखवाली करने गए किसान पर फसल खा रहे सांड ने हमला कर दिया। इस हमले में वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इटवा क्षेत्र के पातिला गांव निवासी सुनील कुमार चौधरी (55) पुत्र नरेंद्र चौधरी रविवार शाम को करीब साढ़े पांच अपने खेत से छुट्टा पशुओं को हांकने गए थे। उनकी गेहूं की फसल को सांड खा रहा था, वह उसे हांक रहे थे कि उन पर ही हमला बोल दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर जबतक लोग पहुंचते, तब तक वह उन्हें मारकर घायल कर दिया।

बेहोशी के हाल में सुनील को लोग उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो उसने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चौकी प्रभारी जिगनाधाम कन्हैया लाल मौर्य ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें