फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : सुदूर पश्चिम ने ट्राई ब्रेकर में आर्मी को 4-3 से हराया

Thu, 04 Apr 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
तिलौरकोर्ट में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में लगी भीड़।
विज्ञापन
खुनुवां। प्रथम कपिलवस्तु तिलौराकोट गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में त्रिभुवन आर्मी क्लब को टाई ब्रेकर में हराकर सुदुर पश्चिम इलेवन सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। कपिलवस्तु के बुद्ध स्टेडियम में चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल में सुदूर पश्चिम ने टाई ब्रेकर में आर्मी को 4-3 से हराया।
विज्ञापन


इसके साथ ही सुदूर पश्चिम सेमीफाइनल में हनामी बीएफसी के खिलाफ खेलेगा। आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच निर्धारित 90 मिनट के बाद बिना किसी स्कोर के समाप्त हुआ। फिर खेल का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ। टाई ब्रेकर में विष्णु चौधरी, अभिनाश थापा, बुद्धदेव शाही और धीरेंद्र शाह ने गोल किये। फागूराम चौधरी गोल नहीं कर सके। सेना के लिए ओमप्रकाश रोका, दिल लामा और मन बहादुर आले मगर ने गोल किये। मैन ऑफ द मैच दीपक बोहरा रहे। उन्हें 10,000 रुपये पुरस्कार मिले।

कपिलवस्तु जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में बुधवार को पहले सेमीफाइनल में थ्री स्टार क्लब और विभागीय टीम नेपाल पुलिस क्लब के बीच मुकाबला होगा। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुलिस ने सहारा फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से हराकर थ्री स्टार से मुकाबला पक्का कर लिया। शनिवार को उद्घाटन मैच में थ्री स्टार ने मेजबान कपिलवस्तु इलेवन को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कपिलवस्तु फुटबॉल एसोसिएशन के मुताबिक प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये की शील्ड, मेडल और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। फाइनल 6 अप्रैल को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें