नीट परीक्षा में पूरे देश में 364वीं पाने वाले छात्र को रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर माला व मिठा
सिद्धार्थनगर (वि)। बर्डपुर क्षेत्र के रक्सेल गांव निवासी अजयराज पटेल के नीट में 364वीं रैक लाने पर परिजनों ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में सरला इंटरनेशनल एकेडमी के शिक्षक भी मौजूद रहे। छात्र का स्वागत करने के लिए सभी लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। अजय ने देश में 364वीं व ओबीसी में 93 वीं रैंक अर्जित की है। पंकज सिद्धार्थ ने कहा अजय की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह इस बात का जीवंत प्रमाण है। अगर किसी युवा में लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, मार्गदर्शन सही हो और मेहनत निरंतर हो, तो किसी भी प्रकार की सामाजिक या आर्थिक सीमाएं उसकी राह नहीं रोक सकती हैं।