फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने गया था परिवार, चोर उठा ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में शामिल होने गया था परिवार, घर में चोरी
विज्ञापन

मोहाना थानाक्षेत्र के सिकरी बाजार में चोरी की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। मोहाना थानाक्षेत्र के सिकरी बाजार में स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोर मंगलवार रात घर में घुस गए और नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान चुरा ले गए। घटना के वक्त घर खाली था और परिवार के सदस्य एक शादी में शामिल होने गए थे। सुबह घर आने के बाद घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिकरी बाजार निवासी संतोष गुप्ता परिवार के साथ मंगलवार को ककरहवा बाजार में रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। देर रात चोर घर का ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हो गए। इसके बाद नकदी आभूषण सहित लाखों का सामान उठा ले गए। बुधवार को दोपहर में घर पहुंचे तो देखा मकान का ताला टूटा था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखा जेवर, टीवी और अन्य सामान नहीं था। संतोष ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मोहाना पुलिस ने जांच की। एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मौके पर गई थी, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें