सिद्धार्थनगर। कौशल विकास मिशन व जिला सेवा योजन कार्यालय के तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 203 अभ्यार्थियों को विभिन्न साक्षात्कार के आधार पर कंपनियों ने चयन करके नियुक्ति पत्र दिया गया। रोजगार पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के उदय प्रताप इंटर कॉलेज में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 395 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें गुजरात व दिल्ली से आई विभिन्न कंपनियाें ने सभी अभ्यार्थियों का साक्षात्कार जांच कर अपने-अपने विभाग में 203 अभ्यार्थियों का चयन किया मेले का शुभारंभ विधायक विनय वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार ऐसे मेलों का आयोजन कर रही है। जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। जिला सेवा योजना अधिकारी मिथलेश मिश्रा ने कहा कि रोजगार मेले से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। जिससे जिले के सभी ब्लॉकों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान दयाशंकर सरोज, आरके सिन्हा, संतोष कुमार, अमित कुमार मिश्र, संजय श्रीवास्तव, शिवाकांत मिश्र मौजूद रहे।