फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, फेसबुक पर शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर लाइव होकर दे दी जान
विज्ञापन

मौत से पहले और बाद तक चार मिनट 36 सेकेंड का वीडियो वायरल
मोहाना थानाक्षेत्र के हरैया जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/बर्डपुर। मोहाना थानाक्षेत्र के हरैया जंगल में एक हैरतअंगेज घटना प्रकाश में आई है। एक युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर फंदे से लटककर जान दे दी। फेसबुक पर यह वीडियो लोगों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र पुनिहवा गांव निवासी विजय चौधरी (23) पुत्र शिवप्रकाश चौधरी रविवार को गांव से दो किलोमीटर दूर मोहाना थानाक्षेत्र के हरैया स्थित जंगल में पहुंचा। विजय फेसबुक लाइव आकर एक वीडियो बनाया। जारी वीडियो में वह एक पेेड़ पर चढ़ा हुआ है। यहां वह रस्सी बांधता है, मोबाइल पर कुछ बोल रहा है। इसके बाद रस्सी को गले में डालकर कुछ बोलते हुए लटक गया। लाइव वीडियो चार मिनट 36 सेकेंड का है। वहीं जंगल के पास से गुजरने वाले कुछ लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मोहाना पुलिस ने शव का शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजय के चाचा विश्वनाथ चौधरी ने मोहाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरा भतीजा रविवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बाइक से हरैया जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली है। विजय ने आत्महत्या फेसबुक लाइव पर किया है। इनमें किसी का कोई दोष नहीं है। घटना की जानकारी दे रहा हूं, आवश्यक कार्रवाई करें। एसओ मोहाना राधेश्याम राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें