फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भीषण गर्मी स्कूली बच्चों के लिए आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही तेज धूप की तपिश ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इससे दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं स्कूलों में गर्मी से तमाम बच्चे गश खाकर गिर जा रहे। कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा दस में रिद्धिमा सिंह पढ़ाई कर रही थी कि गर्मी के कारण अचानक बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य नंद कुमार ने सीएचसी लोटन पहुंचाकर दवा कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों को सीएचसी डाॅक्टरों ने बताया कि हीट स्ट्रोक के कारण लड़की बेहोश हो गई है, और धूप में निकलने से मना कर घर भेज दिया है। बृहस्पतिवार को पारा अधिकतम 41 और न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती ने भी लोगों को परेशान कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें