फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सचिव व सीएचओ से मांगा स्पष्टीकरण, इंजीनियर को नोटिस

Sun, 22 Sep 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम ने कहा-मिनी सचिवालय का छत तोड़ दोबारा करें ढलाई
खुनियांव ब्लॉक के ग्राम पटेहरी का किया निरीक्षण
:
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने खुनियांव ब्लॉक के मिनी सचिवालय ग्राम पटेहरी का निरीक्षण किया। उन्होंने मिनी सचिवालय में कराए जा रहे अतिरिक्त कक्ष निर्माण को देखा, जिसमें छत की ढलाई होने के बाद उसकी गुणवत्ता तथा समतलीकरण सही नही पाया गया। जिस पर डीएम ने छत को तोड़वाकर दोबारा ढलाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही सचिव मोईदूर्रहमान खान का स्पष्टीकरण प्राप्त करने और कंसल्टिंग इंजीनियर दीपक को नोटिस देने का निर्देश दिया।
खुनियांव ब्लॉक के मिनी सचिवालय ग्राम पटेहरी के निरीक्षण दौरान मिली खांमियों को दुरुस्त करने के निर्देश के साथ ही डीएम ने भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नही होने की चेतावनी दी। साथ ही निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय से कराने का निर्देश दिया। डीएम ने ग्राम पटेहरी के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र ग्राम पटेहरी का निरीक्षण किया। जहां एचआरपी रजिस्टर, गर्भवती महिला पंजीकरण रजिस्टर, ओपीडी रजिस्टर आदि को देखा गया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर पूर्ण न होने पर सीएचओ सुमन का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 15 इंडीकेटर पूर्ण कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा सड़क बनवाने का निर्देश
डीएम ने खुनियांव ब्लॉक के ग्राम पटेहरी में सड़क का निरीक्षण करते हुए राजेंद्र के खेत से कोमल के घर तक इंटरलाॅकिंग सड़क को खोदवाकर देखा। सड़क के नीचे मानक के अनुरूप गिट्टी नही पाया गया। उन्होंने तकनीकी सहायक सुभाष उपाध्याय को सड़क को दोबारा बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें