सिद्धार्थनगर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को आयोजित कॅरिअर काउंसिलिंग फेयर को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के जाने माने विशेषज्ञों की मौजूदगी ने छात्र-छात्राओं का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया।
जिले के कई विद्यालयों से आए एक हजार छात्र-छात्राओं ने कॅरिअर संवारने के लिए सही राह चुनने में आ रही समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश की। विशेषज्ञों ने भी कॅरिअर बनाने के लिए निर्णय लेते समय युवाओं के मन में आने वाली ऊहापोह की स्थिति को दूर करने की हर संभव कोशिश की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह ने कहा कि हम लोगों के समय में जानकारी नहीं होती थी कि क्या करना है। आज बहुत प्रकार के विकल्प हैं और आप लोग चिकित्सा, इंजीनियरिंग समेत कई क्षेत्रों में अपना कॅरिअर बना सकते हैं। यह गौतम बुद्ध की धरती है, पहले अपने आप को पहचानिए कि क्या करना चाहते है फिर लक्ष्य को प्राप्त करें। आईजी बस्ती आरके भारद्वाज ने कहा कि जिले में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसके माध्यम से युवाओं को अपना कॅरिअर बनाने में काफी आसानी होगी और उनकी तमाम शंकाओं का समाधान होगा। इस दौरान डीएम डॉ. राजागणपति आर., सीडीओ जयेंद्र कुमार, डीआईओएस सोमारू प्रधान, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ु