इटवा। क्षेत्र के इटवा-डुमरियागज मार्ग पर स्थित करहिया पुल के पास शनिवार सुबह मैजिक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। हादसे में चालक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलावस्था में उसे सीएचसी इटवा ले आई, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
शनिवार सुबह लगभग 10 बजे डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम गौहनिया निवासी आलोक पुत्र प्रह्लाद (26) गांव से इटवा आ रहे थे। अभी इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित करहिया गांव से आगे बढ़े ही थे कि इटवा की तरफ से आ रही मैजिक ने करहिया पुल के दक्षिणी ढलान पर टक्कर मार दी। इस टक्कर से आलोक उछलकर दूर जा गिरा, जिसमें उसका जबड़ा टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।