फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आबकारी टीम का छापा, 65 लीटर कच्ची शराब बरामद

Sat, 09 May 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु सिंह के अगुवाई में आबकारी टीम शुक्रवार को मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जांच की। मौके से 65 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही आबकारी एक्ट में तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। अवैध शराब के धंधे पर शिकंजा कसने के लिए टीम ने मिश्रौलिया थाना क्षेत्र ओदनवा ताल, मंझरिया, बंधवा ताल, झुंगहवा, मिश्रौलिया में संभावित स्थानों पर में दबिश दी। इस दौरान तलाशी में कुल 65 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और ढाई कुंटल महुआ लहन नष्ट किया गया। वहीं, टीम के पहुंचने पर शराब बनाने वाले मौके से भाग निकले। शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में तीन अभियोग पंजीकृत किए गए। दबिश टीम में आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह, संजय पांडेय और रितिक वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें