उसका बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुराने मालगोदाम के पास गोरखपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से आद्या प्रसाद नगर वार्ड निवासी जमाल अंसारी उर्फ बड्डा (32) का एक हाथ कट गया और वह घायल हो गया। वह किसी कार्य से रेलवे लाइन पार कर दूसरी तरफ जा रहा था। इसी बीच ट्रेन आ गई। वह हड़बड़ा कर भागा, लेकिन ट्रेन की चपेट में आ गया, इससे उसका एक हाथ कट गया, शरीर में और भी कई जगह चोटें आई हैं। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कार्रवाई कर इलाज के लिए गोरखपुर भिजवाया, जहां इसकी हालत स्थिर बनी हुई है।