फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आबकारी टीम का छापा, 100 शीशी नेपाली शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। होली त्योहार के मद्देनजर आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों से 100 शीशी नेपाली शराब व 12 लीटर देसी शराब के साथ तीन आरोपियों को पकड़कर ढेबरुआ पुलिस को सौंप दिया गया। उसके बाद ढेबरुआ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके तीनों को न्यायालय रवाना कर दिया।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह की अगुवाई में ढेबरुआ थाना क्षेत्र ग्राम बरगदवा खुर्द में वीरेंद्र पांडेय व सुनील कुमार को नेपाली शराब की बिक्री करते हुए पकड़ लिया गया। इनके पास 60 शीशी नेपाली शराब बरामद हुआ। इसी क्रम में क्षेत्र के ही पिकौरा में मंजू को नेपाली शराब की बिक्री करते पकड़ लिया गया। इसकी निशानदेही पर गांव के उत्तर बगीचे व पोखरे के पास जमीन के अंदर छिपाए गए 40 शीशी नेपाली शराब व 12 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। टीम ने पकड़े गए आरोपियों को ढेबरुआ पुलिस के हवाले कर दिया। जहां आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें