फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्मशान की भूमि की खुदाई की, एसडीएम ने ग्राम प्रधान को दिया नोटिस

Thu, 15 Jun 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के महतिनिया गांव के प्रधान पर गांव के श्मशान घाट की भूमि को अवैध तरीके से खुदाई कराकर तालाब बना देने का आरोप लगा है। इस मामले में एसडीएम ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लालाजोत निवासी लवकुश तिवारी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर महतिनिया गांव के प्रधान पर श्मशान की भूमि की खुदाई करके तालाब बनाने की आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि प्रधान बादशाह ने गड़ही की खुदाई ना कराके गड़ही से सटे हुए श्मशान भूमि की खुदाई चारों तरफ से कराकर गड़ही मेें शामिल कर दिया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने ग्राम प्रधान को मामले में नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। यह निर्देश दिया है कि 17 जून को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय डुमरियागंज में उपस्थित होकर मामले में स्पष्टीकरण दें। साथ ही मामले में बीडीओ डुमरियागंज को भी निर्धारित तिथि पर एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि गड़ही की खुदाई एवं सुंदरीकरण के दौरान क्या श्मशान स्थल की भूमि को क्षति पहुंचाया गया है। मामले में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। वहीं, शिकायतकर्ता लवकुश तिवारी को की गई शिकायत के संबंध में साक्ष्यों सहित उपस्थित रहने का भी अनुरोध किया है। इस संबंध में एसडीएम परमेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। जिसमें 17 जून को जवाब देना है। नोटिस का जवाब संतोषजनक ना होने पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें