संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रमुख विषयों की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। इससे छात्र-छात्राएं अगली कक्षा में प्रवेश लेने की तैयारी के साथ शाॅर्ट कोर्स की तैयारी में भी जुट गए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रवेश लेना भी शुरू कर दिया है।
जिले में लगभग 50 हजार छात्र-छात्राएं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए। इसमें कई छात्रों ने परीक्षा भी छोड़ दी, लेकिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं परीक्षा समाप्त होने के बाद शाॅर्ट कोर्स में प्रवेश लेने की तैयारी में जुट गए हैं। इससे छात्र-छात्राएं सीसीसी, कंप्यूटर, डिजाइनिंग, डांस, खेल सहित कई नए स्किल सिख रहे हैं। छात्र-छात्राओं को कहना हैं कि इस दौरान समय पर्याप्त होता है। इससे इन दिनों में शाॅर्ट कोर्स को करने से पढ़ाई बाधित नहीं होगी। आने वाले दिनों में शाॅर्ट कोर्स से भी नौकरी मिलने का मौका भी है।