सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार को तीन पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। पहले दिन की 228 महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा में 3078 परीक्षार्थियों में से 34 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण, नकल विहीन कराने के लिए कुलपति प्रो. कविता शाह की ओर से सभी प्राचार्यों एवं केंद्राध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे विश्वविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय सहित छह जनपदों के 228 महाविद्यालयों में पहले दिन कंप्यूटर एप्लीकेशन, कंप्यूटर साइंस की परीक्षा थी। संवाद