फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन नौ अक्तूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियां घोषित कर दी हैं। संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया नौ अक्तूबर से शुरू होगी। विद्यार्थी 21 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित परास्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश और परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया भी नौ से 21 अक्तूबर तक चलेगी। निर्धारित तिथि के बाद परीक्षा और प्रवेश आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने विद्यार्थियों और संबंधित महाविद्यालयों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के सूचना एवं संपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें