भारतभारी। डुमरियागंज के नगर पंचायत भारतभारी में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले आठ दिवसीय प्रशासनिक मेले का उद्घाटन मंगलवार को जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने किया। इस दौरान उन्होंने भारतभारी तीर्थ सागर स्तिथ शिव मंदिर के विकास को लेकर प्रयास करने की बात कही।
मेले का उद्घाटन विधिविधान के साथ डीएम ने फीता काटकर किया और शिव मंदिर पर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन पूरी जिम्मेदारी से काम करता है और अच्छी व्यवस्था देता है। मेला जो रुपये वसूली होता वो मेला प्रबंधक समिति की ओर से खर्च किया जाता है। बंधन योजना के अंतर्गत दो करोड़ रुपया इस मंदिर के सुंदरीकरण के लिए बजट पास हो गया है।
जल्द ही कार्य आरम्भ होगा और इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा। मेला पूरी तरह से सीसी टीवी कैमरे से लैस किया गया है, सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाए और सुरक्षा के प्रबल इंतजाम हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि भारतभारी की पहचान पूरे प्रदेश नहीं पूरे देश में है।
कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले इस आठ दिवसीय भव्य मेले में कई जिलों से लोग आते हैं, हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमा होते हैं। नगर पंचायत का पूरा परिवार मेले के लिए समर्पित है। कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
इस मौकेपर एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित, सीओ सतीश चन्द्र पांडेय, तहसीलदार रवि कुमार यादव, महबूब आलम, ईओ राजन गुप्ता, डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव आनंद गौतम आदि मौजूद रहे।र