फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर प्रतिमा पर रहेगी नजर, विसर्जन में गड़बड़ी की तो कार्रवाई

विज्ञापन
शहर के जमुआर घाट पर प्रतिमा विसर्जन के लिए तैयार किया जा रहा रास्ता। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
हर प्रतिमा पर रहेगी नजर, विसर्जन में गड़बड़ी की तो कार्रवाई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दशहरा को दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूर्तियों का विसर्जन होगा। क्रम से मूर्तियां उठेंगी। अति संवेदनशील इलाकों में स्पेशल फोर्स भ्रमण करेगी। हर मूर्ति के साथ पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। गड़बड़ी करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
जनपद में स्थापित 12 27 दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन बुधवार दोपहर से शुरू हो जाएगा। जनपद के 22 थाना क्षेत्रों को अलग-अलग सेक्टर में विभाजित किया गया है। संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष प्रभारी बनाए गए हैं। तहसील को जोन में विभाजित किया गया है। जोन के जिम्मेदार एसडीएम और क्षेत्राधिकारी को बनाया गया है। ये लोग सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। आकस्मिक स्थिति में ऊपर के अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

एक-एक कर उठाई जाएंगी मूर्तियां
इस बार मूर्तियों का विसर्जन क्रम वार किया जाएगा। उसी हिसाब से मूर्तियों को उठाया जाएगा। जल्दबाजी करने वालों पर सख्ती की जाएगी। हर घाट पर सुरक्षा का चाक-चौबंद रहेगी। विसर्जन के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज का उसे जेल भेजवाया जाएगा।
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स
पूर्व में मूर्ति विसर्जन के दौरान जहां विवाद हुए हैं, उन स्थानों को संवेदनशील व अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इन स्थानों पर लोकल थाने के अलावा स्पेशल फोर्स लगाई गई है। क्यूआरटी भी रहेगी। डायल-112 की टीम लगातार भ्रमण करती रहेगी। बीट सिपाही भी अपने क्षेत्र में भ्रमण करके जानकारी देते रहेंगे।
विज्ञापन

दशहरा मेला और मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। लोकल थानों के अलावा डायल 112 भी अलर्ट रहेगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें