फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: मुमताज ने उठाया जनाजा तो नम हो गई हर आंख

Sat, 18 Feb 2023 06:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भवानीगंज थाना क्षेत्र के भडरिया गांव निवासी मृतक काशिफ कमर को सुपुर्द ए खाक करते हुए गांव के लो
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

- बेटे को बेहतर शिक्षा मिले, इसलिए मुमताज चले गए सात संमदर पार
- बयारा गांव में देर शाम उठा ओसामा का जनाजा, कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक
संवाद न्यूज एजेंसी
बयारा। जिस बेट की परवरिस और अच्छी शिक्षा के लिए मुमताज सात संमदर पार चले गए, उस जिगर के टुकड़े का शुक्रवार शाम जनाजा उठाया तो हर आंख नम हो गई। बेटे की मौत की खबर ने पहले ही तोड़कर रख दिया था। लेकिन जब घर पर पहुंचकर बेटे की लाश को देखा तो सन्न रह गए। वहीं मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में दूसरे दिन भी मातम का छाया हुआ था। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव निवासी ओसामा (18) पुत्र मुमताज की इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जाते समय क्षेत्र के तकियवा गांव के पास हादसे में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं जानकारी मिलने के बाद पिता मुमताज सउदी से घर के लिए निकले थे, जो शुक्रवार शाम घर पहुंच गए। जिगर के टुकड़े की लाश को देखकर मुमताज कुछ देर तक सन्न रह गए। कारण बेटे की अच्छी परवरिश हो सके और वह अच्छा इंसान बने, इसके लिए वह सात समंदर पार सऊदी चले गए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे के लिए वह इतनी दूर चले गए, वह उनसे हमेशा के लिए दूर हो जाएगा। मुमताज को ओसामा का जनाजा उठाते देखकर हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। देर शाम उसे गांव के बाहर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गांव में दूसरे दिन भी गम का माहौल था। हर तक मातम छाया था।
विज्ञापन

-
कासिफ कमर का निकला जनाजा
क्षेत्र के ही भड़रिया गांव निवासी कासिफ कमर की (18) परीक्षा देने जाते समय ही एक साथ टक्कर होने पर मौके पर ही मौत हो गई थी। शुक्रवार को कासिफ कमर को उसके गांव भडरिया दलवीरडीह स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-खाक कर दिया गया। कासिफ कमर पुत्र कमरे आलम ग्राम भडरिया दलमीर डीह कपे सुपुर्द-ए-खाक जुमा नमाज के बाद गांव के पूरब कब्रिस्तान में किया गया। जनाजा उठते ही भाई, बहन और माता पिता रो पड़े। इस दौरान बसपा नेता इरफान मलिक, कांग्रेस नेता डॉ. बख्तियार उस्मानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद जमाल उर्फ पुत्तन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें