फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मूल्यांकन कार्य पूरा, अब 30 को मिलेंगे अंकपत्र

Thu, 26 Mar 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों की कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं संपन्न होते ही शुरू हुआ मूल्यांकन कार्य अब पूरा हो चुका है। परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। 30 और 31 मार्च में बच्चों में अंकपत्र वितरण करने की तैयारी है।
विज्ञापन

विभागीय जिम्मेदार उसे तैयार करने में लगे हुए हैं, जिससे लाखों छात्र-छात्राओं को समय पर उनका रिजल्ट मिल सके और कक्षा आठवीं पास करने वाले बच्चे अगली कक्षा में समय से प्रवेश ले सकें।
जिले में कुल 2266 परिषदीय स्कूलों में आयोजित परीक्षा में करीब पौने तीन लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। विभाग के अनुसार परीक्षा समाप्त होने के बाद अब शिक्षकों की टीम द्वारा विषय विशेषज्ञता के आधार पर कॉपियों का मूल्यांकन शुरु करवा दिया गया था। परीक्षा के साथ-साथ मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही थी, इसलिए मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर मूल्यांकन का कार्य चल रहा था। मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा कर लिय गया है। बताया जा रहा है कि अब परिणाम बनाया जा रहा है, जल्द ही उसे पूरा कर लिया जाएगा। 30 मार्च को इसे बच्चों में वितरण करने की योजना है। इसमें कक्षा आठ की परीक्षा देने वाले बच्चों के लिए बहुत ही आवश्यक है, जिससे वह कक्षा में नौ में कहीं पर समय से प्रवेश ले सकें। बीएसएस शैलेश कुमार ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत करने के साथ ही बच्चों को समय पर अंकपत्र मुहैया कराना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें