फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी

Wed, 28 Sep 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
bjp फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्थानीय विकासखंड के लोटन बाजार में बुधवार को भाजपा जिला इकाई के तरफ से सांसद प्रवास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो साल में देश के विकास की रफ्तार बढ़ी है। अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिला तो प्रदेश की दशा व दिशा दोनों बदल जाएगी। कहा कि दुनिया ने भी भारत के नेतृत्व को स्वीकार किया है। भाजपा की सरकार और मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की साख विदेशों में बढ़ी है। सांसद प्रवास कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह, दृगनरायन सिंह, डॉ.रामानंद वर्मा, अरविंद उपाध्याय, रामचरित्र, विंदेश्वरी चौधरी, डॉ.संजय कुमार, जयमंगल कन्नौजिया, कृष्णदत्त तिवारी, रामनिवास यादव, आशीष शुक्ला, श्यामधनी राही, इं.रामयश प्रसाद, राम बहादुर शर्मा, केदार बाबा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर व संचालन कन्हैया पासवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें