फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लिंग में मिली गलती, सुधार के लिए बोर्ड को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले दिन तीन बच्चों की आई शिकायत, शुद्धीकरण के लिए गई रिपोर्ट
विज्ञापन


- डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को दिया निर्देश प्रवेश पत्र वितरण करके जांच, गड़बड़ी हो तो शिकायत लेकर कार्यालय को कराएं अपडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के लिए काम की खबर है। विद्यालय पर प्रवेश पत्र पहुंच चुका है। उसमें स्त्री और पुरुष दोनों में अंतर लिखकर चला आया है। छात्रा पर पुरुष तो छात्र पर महिला यानी मेल और फीमेल दर्ज हो गया है। अगर आपके पास पत्र में ऐसा आया है, तो तत्काल संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास शिकायत दर्ज कराएं। उनके जरिये डीआईओएस कार्यालय और फिर क्षेत्रीय कार्यालय जाएगा। जहां से प्रवेश पत्र में सुधार होकर आ जाएगा। साथ ही अंकपत्र पर भी गड़बड़ी नहीं होगी। ऐसे में प्रवेश पत्र लेकर जांच जरूर कर लें।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा इसी माह में प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए 122 केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही परीक्षा में 64 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रवेश पत्र भी आ चुका है, और परीक्षार्थियों को वितरित किया जा रहा है। इसमें इस बार प्रवेश में पत्र में स्त्री और पुरुष दोनों में अंतर लिखकर चला आया है। छात्रा पर पुरुष तो छात्र पर महिला यानी मेल और फीमेल दर्ज हो गया है। त्रुटियों को सही करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रवेश पत्र को सही करने के लिए अवसर दिया है।
विज्ञापन

इसमें परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि मिल रही है तो तत्काल अपने विद्यालय पर जाएं। प्रधानाचार्य को प्रवेश पत्र देने के साथ ही शिकायती पत्र दें। इसके बाद उनकी ओर से डीआईओएस कार्यालय पर रिपोर्ट आएगी। यहां से डीआईओएस की ओर से क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। जहां से सही करवाकर भेजा जाएगा। इससे अंकपत्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी। अभी तक शिकायत आई है, जिसमें मेल और फिमेल का अंतर आया है। उसे सही कराने के लिए डीआईओएस की ओर से आगे भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय से आदेश प्राप्त हुआ है। सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य को दिशा- निर्देश दिया गया है कि बच्चों को प्रवेश पत्र वितरण कर दें। जिससे जिन बच्चों के प्रवेश पत्र में त्रुटि मिले उसकी शिकायत तत्काल भेज दें, जिससे सही करवा जा सके।
-प्रकाश सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें