फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन में नहीं थे, 67 पर महामारी एक्ट में केस दर्ज

विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र में होम क्वारंटीन का पालन करने की अपील करते राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
घूमते मिले होम क्वारंटीन, 67 पर महामारी एक्ट में केस
विज्ञापन

- विभिन्न थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र के गांवों का औचक निरीक्षण करके की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। होम क्वारंटीन के बजाए घूमते हुए मिलने पर जिले की पुलिस ने शुक्रवार को 67 लोगों पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इन सभी को तहसील स्तर पर बने क्वारंटीन हाउस में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद बड़ी संख्या में लोग महानगरों से घर पहुंच रहे हैं। पहले प्रशासन महानगरों के लौटने वालों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन हाउस में रखवा रहा था। इसके साथ ही जांच और स्क्रीनिंग के बाद उन्हें घर भेजा जा रहा है। साथ ही उन्हें 14 दिन होम क्वारंटीन के लिए निर्देश था। मगर बड़ी संख्या में दिल्ली, मुंबई सहित अन्य महानगरों से लोगों के आने के बाद शासन और प्रशासन ने स्क्रीनिंग के बाद 21 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रखने का निर्णय लिया। इसके साथ ही संबंधित थाने की पुलिस को अपने- अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों की चेकिंग करने की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही होम क्वारंटीन के बजाए घूमने या फिर गायब होने पर केस दर्ज करना है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग किया। इस दौरान 67 लोग होम क्वारंटीन के बजाए घूमते हुए मिले। पुलिस ने उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। साथ ही तहसील स्तर पर बने क्वारंटीन हाउस रखा गया है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि होम क्वारंटीन का पालन नहीं करने वालों पर केस दर्ज किया जा रहा है। जिले के पुलिस ने चेकिंग के दौरान घूमते हुए मिलने पर 67 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें