फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अगले माह से मिलेगा बदला हुआ स्टेशन, बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत 11.18 करोड़ की लागत से नई सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं को भी बदला जा रहा था। इस क्रम में सिद्धार्थनगर व बढ़नी रेलवे स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रेलवे विभाग के अनुसार दोनों स्टेशनों का अपग्रेडेशन अक्टूबर में पूरा हो जाएगा। नवंबर से यह स्टेशन नई सुविधाओं के साथ मिलेगा।
सीपीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि इस कार्य योजना के तहत सिद्धार्थनगर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सुंदरीकरण, प्लेटफाॅर्म सरफेस का अपग्रेडेशन, ‘’स्टेशन फसाड’’ तथा स्टेशन परिसर में उन्नत लाईटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एलईडी स्टेशन नाम पट्टिकाओं तथा स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण इत्यादि कार्य संपन्न किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर अभी तक 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिसमें प्लेटफाॅर्म एक्सटेंशन, प्लेटफाॅर्म वीडीसी, स्टेशन बिल्डिंग सीओपी, पोर्च, प्लेटफाॅर्म ग्रेनाइट सर्फेसिंग सहित अन्य कार्य शामिल हैं। फसाड, सर्कुलेटिंग रोड, सर्कुलेटिंग पाथवे, सर्कुलेटिंग पार्किंग, वेटिंग हॉल एवं मॉडर्न टॉयलेट्स सहित अन्य कार्य जारी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन के कार्य की टारगेट 31 अक्टूबर तक है। ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें