फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग्यता भाषण में उम्मीदवारों ने गिनाई प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
योग्यता भाषण में गिनाई प्राथमिकताएं
विज्ञापन

सिविल सिद्धार्थ बार एसो. का वार्षिक चुनाव 29 जनवरी को
भ्रष्टाचार का खात्मा, 80 फीसदी धन निधि में जमा कराने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता भाषण हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती समेत अधिवक्ता हितों के लिए प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर प्रकाश डाला। मतदान 29 जनवरी को है।
विज्ञापन

सोमवार को एसोसिएशन के सभागार में आयोजित योग्यता भाषण में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह ने पूर्व के कार्यों समेत अग्रिम योजनाओं पर प्रकाश डाला। हरिहर पाठक ने बेंच में फैले भ्रष्टाचार की समाप्ति पर सबका ध्यान खींचा। नरेंद्र भार्गव ने बार की कमाई का 80 प्रतिशत अधिवक्ता कल्याण निधि में जमा करने का प्रस्ताव को अपनी योजना का मुख्य अंश बताया। संजय पाठक ने शेरों शायरी से अपनी बात इस अंदाज में रखी। ‘चमन को सींचने में कुछ पत्तियां झड़ गई होगी, जिन्होंने चमन को रौंद डाला, अपने हाथों से वही दावा करते हैं गुलशन की रहनुमाई का।’ श्रवण पांडेय, उमेश श्रीवास्तव ने भी अपनी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। महामंत्री पद के उम्मीदवारों अजय यादव, अंजनी दुबे, कृपा शंकर त्रिपाठी, सिद्धनाथ पांडेय ने भी अपनी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। एल्डर्स कमेटी के वरिष्ठ सदस्य परमात्मा प्रसाद मिश्र ने वकीलों के दायित्व और कर्तव्य को बताया। संचालन एल्डर्स कमेटी के सदस्य वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। मुख्य चुनाव आयुक्त रामशंकर सिंह, उपमुख्य चुनाव आयुक्त रमेश कुमार पांडेय, चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, अनूप पांडेय, रामफेर यादव, सरवर अनवार, विनोद कुमार पासवान, संतोष चौबे, बृजेश मिश्रा, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, राम उजागिर पांडेय, आशुतोष पांडेय, रामशंकर पांडेय ,रमाकर पांडेय, मनोज यादव, उमाशंकर पांडेय, मेहताब हैदर, रवींद्र कुमार, दिलीप कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें