फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाईं

Tue, 16 Jan 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राइवेट बस अड्डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पीएम मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में एकजुटता के साथ योगदान करने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के पात्रता के आधार पर लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही है। नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने भी लोगों को सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में एकजुट होकर सहयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बिस्कोहर श्रवण गिरी, ओमकार शर्मा आदि मौजूद रहे।

सांसद ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

जोगिया। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के गोनहा व कुसम्ही में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया। सांसद जगदंबिका पाल ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सांसद जगदंबिका पाल ने सरकार की योजनाओं लाभ मिलेगा। सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि जोगिया रवि जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि रामवेलास, सचिव आशीष कुमार पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि राम किशोर, सचिव अनिल मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें