फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर में घुसकर दंपती को लाठी-डंडे से पीटा

Fri, 18 Aug 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में बुधवार रात लगभग 10 बजे किसी बात को लेकर पिता-पुत्र ने घर में घुसकर दंपती की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पिपरा गांव में बुधवार रात लगभग दस बजे बब्बू पुत्र बुधई अपनी पत्नी से नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था। गांव के राजेंद्र और उसके पुत्र गौतम को शक हुआ कि दोनों उन्हें गाली दे रहे हैं। उसके बाद राजेंद्र और बब्बू में तकरार बढ़ गई। आरोप है कि राजेंद्र और उसका पुत्र गौतम लाठी-डंडे से बब्बू को पीटने लगे। बीच-बचाव करने आई बब्बू की पत्नी गीता उर्फ मीरा को भी उन लोगों ने पीट दिया। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उधर, किसी मामले की जानकारी कोटिया पुलिस चौकी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी घायल दंपती को शोहरतगढ़ सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर राजेंद्र और उसके पुत्र गौतम पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें