फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अत्याधुनिक कंट्रोल रूम में दर्ज होंगी शिकायतें

Wed, 17 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तैनात पुलिस का कोई भी अधिकारी कंट्रोल रुम में आने वाली सूचनाओं से अनभिज्ञता नहीं जता सकेगा। 100 नंबर पर आने वाली हर सूचना अधिकारियों के पास मैसेज के माध्यम से पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को इस नई व्यवस्था का आईजी हरिराम शर्मा ने उद्घाटन किया।पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक कंट्रोल रुम का देर उद्घाटन करते हुए आईजी ने जिले वासियों को यह सौगात दी।

अपराध नियंत्रण और मॉनिटरिंग की दिशा में इस कदम को बेहद उपयोगी बताया। कहा कि अब तक कंट्रोल रुम में आने वाली शिकायतों के दर्ज न किए जाने की समस्याएं रहती थीं।
विज्ञापन


इस नई व्यवस्था में ऐसी कोई दिक्कत नहीं रहेगी। 100 नंबर पर आने वाली हर कॉल न सिर्फ रिसिव होगी, बल्कि उसकी सूचनाओं के बारे में हर छोटे से बड़ा अधिकारी अपडेट रहेगा।

सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई शुरू की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने नगर में जगह-जगह लगाए गए 30 सीसी टीवी कैमरों को अपराध नियंत्रण में सहयोगी बताया। कहा कि इससे अपराधियों का सुराग लगाने में मदद मिलेगी।

आईजी ने जिला पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए व्यापारियों और आमजनों का सहयोग लेने पर जोर दिया। कहा कि पुलिस सिर्फ कानून का सजग प्रहरी ही नहीं, जनता का मित्र बनकर भी काम करेगी, तभी अपराध पर नियंत्रण लगेगा। इस मौके पर एसपी अजय कुमार साहनी, एएसपी मंशाराम गौतम, सीओ सदर अकमल खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें