तुलसियापुर। शोहरतगढ़ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय शोहरतगढ़ परिसर में सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायन यादव की अध्यक्षता में बूथ व सेक्टर प्रभारियों की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें जनता की समस्याओं, पार्टी की रणनीतियों और एसआईआर के तहत मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम को लेकर चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी जिला सचिव रामू यादव ने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के बूथ सेक्टर प्रभारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बूथ व सेक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान बूथ के वोटर लिस्ट की निगरानी जिम्मेदारी से करते रहें। किसी भी पात्र मतदाता का वोटर लिस्ट से नाम कटने न पाए। अगर साजिश के तहत किसी भी मतदाता के नाम को वोटर लिस्ट से काटने की बात सामने आया तो समाजवादी पार्टी न्याय की लड़ाई के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा की गांव के सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने में बीएलओ का सहयोग करें।